फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पानीपत के ध्यानार्थ नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में कालीन विक्रेता गिरफ्तार

Mon, 26 Jun 2023 06:06 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में अकेली पाकर दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कालीन बेचने के बहाने घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 23 जून की दोपहर को वारदात को अंजाम दिया था। मामले की गंभीरता को देख डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा ने आरोपी की धर-पकड़ के लिए क्राइम ब्रांच की टीमों को अलर्ट किया था। क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी संदीप कुमार की टीम ने आरोपी को दिल्ली के वजीराबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पानीपत राजीव कॉलोनी निवासी बादल के रूप में हुई है। पीड़िता के आस-पड़ोस के लोगों को भी मामले की कोई जानकारी नहीं थी। सीसीटीवी में आरोपी की शक्ल दिखाई दी लेकिन वह सभी के लिए बिल्कुल अनजान था। आरोपी की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच ने करीब 600 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। 25 जून की रात टीम ने आरोपी को दिल्ली के वजीराबाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को महिला थाना एनआईटी के हवाले कर दिया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपी का दूसरा साथी अभी फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी साथी के साथ दयालबाग चौकी एरिया में कालीन बेचते हुए घूम रहा था। यहां एक मकान में बच्ची को अकेली पाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था और मौके से फरार हो गया था। वारदात के समय बच्ची की मां और बहन घर में नहीं थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें