फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रॉली के नीचे घुसी कार, एयरबैग खुलने से टला हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कैली गांव के पास सोमवार सुबह एक कार आगे चल रही ट्रॉली के नीचे घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों एयरबैग खुल गए। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी को चोट नहीं आई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें