फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एत्मादपुर के पास कार पलटी, चालक मौके से भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के नीचे एत्मादपुर के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क की ग्रिल तोड़ते हुए दूसरी ओर पलट गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। दुर्घटना के दौरान वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों को हल्की चोटें आईं। हादसे के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया। राहगीरों ने मिलकर कार को रास्ते से हटाया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें