फरीदाबाद। सोमवार देर रात लेबर चौक पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी फिरनी में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। क्षतिग्रस्त कार को बाद में मौके से हटवा दिया गया। संवाद