फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सीकरी क्षेत्र में एनएच-2 हाईवे पर कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रहलाद गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक पर पीछे बैठे अनिल को भी चोटें आई हैं। घायल प्रहलाद का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सागरपुर निवासी अनिल ने बताया कि 14 अगस्त को वह प्रहलाद के साथ बाइक पर पलवल से गांव सागरपुर जा रहा था। प्रहलाद बाइक चला रहा था। जब वे एनएच-2 पर आदित्य सोसाइटी सीकरी के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आई लाल रंग की क्विड कार ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें