संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। निजी कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति की कार को रोककर उसके ऊपर लाठी-डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है। आर्य नगर निवासी एक व्यक्ति ने बताया वह निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। 23 अगस्त की रात को वह नौकरी से मिल्क प्लांट रोड के रास्ते अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में दो बाइक पर चार लोग सवार होकर आए। उन्होंने कार का रास्ता रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने कार का शीशा भी तोड़ दिया। आरोपी उनको जान से मारने की धमकी मौके से भाग गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि थाना सिटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।