फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार चालक को चाकू दिखाकर मारपीट और लूटपाट की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। कार बुकिंग पर जाना सोमवार रात को एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। नंगला गुजरान गांव के पास पहुंचने पर दो बदमाशों ने चाकू के दम पर कार चालक के साथ मारपीट और लूटपाट की और आरोपी स्कूटी लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर मुजेसर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नंगला एन्क्लेव पार्ट-वन निवासी नागेंद्र पांडेय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने एक निजी कैब कंपनी में अपनी कार लगाई हुई है। 9 सितंबर की रात कंपनी से नंगला गुजरान गांव के निकट रावल पब्लिक स्कूल के पास बुकिंग लेने का मैसेज मिला। वह अपनी कार लेकर नंगला गुजरान नेकपुर रोड पर स्कूल के पास पहुंच गया, दो युवक मिले। दोनों युवक उसकी कार में बैठ गए। इस दौरान नागेंद्र ने बुकिंग का ओटीपी मांगा, लेकिन उन्होंने नागेंद्र के ओटीपी नहीं दिया। इसी बीच उनमें से एक युवक ने उसे थप्पड़ जड़ दिया और हाथापाई करने लगे, तभी दूसरे युवक के जेब से चाकू निकाला और नागेंद्र को मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़ित को बीच रास्ते उतार दिया फिर मारपीट की। उसका मोबाइल और 3800 रुपये छीन लिए और फिर दोनों युवक स्कूटी पर बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें