फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्कूल बस से टकराई कार, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
04पीएएलपी3- हादसे के बाद गड्ढे में गिरी स्कूल बस। - संवाद
विज्ञापन

04पीएएलपी4- हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - संवाद
रसूलपुर रोड पर ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। रसूलपुर रोड पर गांव रोनीजा के पास स्कूल बस व कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूल बस सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जबकि कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो की स्थिति गंभीर होने के कारण फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं स्कूल बस चालक को मामूली चोटें आई हैं। हादसे में किसी छात्र के घायल होने की सूचना नहीं है। खबर लिखे जाने तक मामले में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव रोनीजा स्थित एक निजी स्कूल की रूट नंबर 11 बस रसूलपुर की तरफ से रोनीजा आ रही थी। वहीं पलवल की तरफ से एक टाटा पंच कार में सवार होकर तीन युवक गांव छज्जू नगर जा रहे थे। रोनीजा से छज्जू नगर के बीच में ओवरटेक करने के दौरान बस व कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और बस भी सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर बंद हो गई। राहगीरों ने कार में सवार युवकों को बाहर निकाला, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान गांव छज्जूनगर निवासी गिरिराज, गांव कलवाका निवासी राहुल व गांव दहलाका निवासी पवन के रूप में हुई। बस चालक को मामूली चोटें आईं। कैंप थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार, शनिवार सुबह करीब साढे़ आठ बजे उन्हें स्कूल बस हादसे की सूचना मिली। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अभी तक दोनों पक्षों की तरफ कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें