फरीदाबाद। बीपीटीपी लाल बत्ती के पास देर शाम ऑडी कार में आग लग गई। यातायात पुलिस की सूझबूझ और तत्परता के कारण समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। यातायात बूथ पर तैनात सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे सेक्टर-15 की ओर से एक युवक अपनी ऑडी कार लेकर वर्ल्ड स्ट्रीट की तरफ जा रहा था। आगरा नहर पुल पर पहुंचते ही कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपकर चालक तुरंत कार रोककर बाहर निकल आया। उपनिरीक्षक अशोक और अन्य यातायात कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। प्राथमिक जांच के अनुसार, आग लगने का कारण इंजन की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है। संवाद