बल्लभगढ़। गांव फतेहपुर ब्लॉक के रहने वाले डॉक्टर की नई कार में आग लगने की घटना सामने आई है। यह घटना शनिवार की देर शाम को घर लौटते वक्त आईएमटी गांव सोतई के पास हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। गांव फतेहपुर बिल्लौच के रहने वाले डॉक्टर प्रिंस बरेजा ने कार में लगातार तकनीकी समस्याएं आने का आरोप लगाते हुए कंपनी को लिखित शिकायत दी है। उनका कहना है कि 20 जुलाई को एनआईटी स्थित शोरूम से नई गाड़ी खरीदी थी लेकिन डिलीवरी के बाद से ही कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद