फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: देवबंद, सहारनपुर के ध्यानार्थ चालक को बंधक बनाकर लूटी कार, नकदी और फोन

Wed, 28 Jun 2023 05:40 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर बदमाशों ने कार चालक को बंधक बनाकर 9500 रुपये, मोबाइल और उसकी कार लूट ली। आरोपी उसे यूपी के देवबंद में ले गए, जहां पेट्रोल पंप पर मौका पाकर पीड़ित उनके चंगुल से भाग गया। तिगांव थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव मलेरना निवासी राजकुमार ने बताया कि वह सेक्टर-61 स्थित एक निजी कंपनी में चालक हैं। सोमवार शाम कार से एनएचपीसी स्थित एक कंपनी में सामान पहुंचाना था, लेकिन कंपनी बंद मिली। जिसके बाद वह परिवार के लोगों को लेने के लिए दनकौर निकल गया। रात करीब 10 बजे कौराली बस स्टैंड के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति से दनकौर जाने का रास्ता पूछा। करीब एक किलोमीटर आगे गांव छायंसा के पास केएमपी अंडरपास के पास एक कार में सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद बदमाशों ने फोन, 9500 रुपये व कार लूट ली। आरोपियों ने उसे अपनी कार में बैठाकर बंधक बना लिया और केएमपी पर रात भर घुमाते रहे। मंगलवार सुबह करीब छह बजे बदमाश एक पेट्रोल पंप पर कार रोककर शौच करने चले गए। इस दौरान मौका देखकर पीड़ित कार से निकल गया और पंप कर्मचारियों को आप बीती बताई। पंप कर्मचारियों ने बदमाशों को धमकाते हुए पुलिस बुलाने की बात की। जिस पर दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित को पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बताया कि वह यूपी के देवबंद में है। थाना तिगांव प्रभारी दलबीर का कहना है कि दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें