फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार और घर को बनाया निशाना, सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में बदमाश कार और घर से लाखों रुपये के जेवरात, नकदी व मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पहले मामले में सेंट्रल थाना क्षेत्र के मलैरना गांव निवासी नवीन गोयल ने दी शिकायत में बताया कि 23 जून को वह अपनी पत्नी पायल के साथ सेक्टर-12 स्थित मॉल में फिल्म देखने गए थे। उन्होंने शाम करीब 4:45 बजे अपनी कार मॉल के सामने खाली मैदान में खड़ी की थी। रात करीब 8:10 बजे लौटने पर कार से गहने और करीब 50 से 52 हजार रुपये गायब मिले। दूसरे मामले में सूरजकुंड थाना क्षेत्र के शिव दुर्गा विहार निवासी लक्ष्मी गुप्ता ने शिकायत में बताया कि 22 जून की रात वह परिवार के साथ घर में सो रही थीं। 23 जून सुबह करीब चार बजे उनकी नींद खुली तो घर का दरवाजा खुला मिला। जांच करने पर घर से चार मोबाइल फोन, एक पर्स, सोने चांदी के गहने और करीब 2500 रुपये गायब मिले। पुलिस दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें