बल्लभगढ़ में कैंडल मार्च निकालकर निकिता तोमर को श्रद्धाजंलि देते लोग।
- फोटो : Faridabad
कैंडल मार्च निकाला
बल्लभगढ़। छात्रा निकिता की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार शाम शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें शामिल विभिन्न संगठनों, राजनेताओं और स्थानीय लोगों ने निकिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। दोषियों को सजा दिलाने की मांग करते हुए नारेबाजी भी की। कैंडल मार्च शाम करीब छह बजे मलेरना रोड से शुरू हुआ और गुप्ता होटल चौक, अग्रसेन चौक, मुख्य बाजार होते हुए अंबेडकर चौक तक पहुंचा। मार्च में शामिल लोग महिलाओं की सुरक्षा की मांग कर रहे थे। हिंदू वाहिनी के जिला अध्यक्ष राजू धारीवाल, पूर्व विधायक शारदा राठौर, कांग्रेस नेता मुकेश भाटी आदि शामिल रहे।