फरीदाबाद। सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने के लिए वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान मंगलवार से जिले में शुरू किया गया है, जो 30 सितंबर तक चलेगा। इस अभियान का मकसद गरीब और वंचित वर्ग को बैंकिंग, बीमा और पेंशन जैसी सुविधाओं से जोड़ना है। यह जानकारी उपायुक्त विक्रम सिंह ने दी है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैंक प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों और पंचायत संगठनों के साथ मिलकर अभियान को सफल बनाएं। अभियान के तहत जिन लोगों के पास बैंक खाता नहीं है, उनका नया खाता खोलना, जनधन खातों की केवाईसी फिर से करना, पात्र लोगों को जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा योजनाओं से जोड़ना और अटल पेंशन योजना में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को शामिल करना पर ध्यान दिया जाएगा। संवाद