फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कैब चालक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनआईटी-पांच थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 40 वर्षीय कैब चालक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान गांधी कॉलोनी निवासी नरेश शर्मा के रूप में हुई है। नरेश कैब सेवा प्रदाता कंपनियों के लिए कैब चलाते थे। परिजनों को जब आत्महत्या की जानकारी मिली तो वे तुरंत नरेश को जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही एनआईटी-पांच थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई हिदायत खान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें