संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। यात्रियों की संख्या कम होने के चलते मुरादाबाद की बस सेवा को बंद कर दिया गया। यात्रियों की मांग पर पांच अक्तूबर को डिपो से मुरादाबाद के लिए बस सेवा को शुरू किया गया था। यह बस सुबह सात बजे बल्लभगढ़ डिपो से एनआईटी के रास्ते दिल्ली सराय काले खां, हापुड़ से होते हुए मुरादाबाद को जाती थी। इस बस में यात्रियों की संख्या कम होने के चलते डिपो के राजस्व को नुकसान हो रहा था। इसलिए इस बस सेवा को बंद कर दिया गया। अब इस बस को आगरा व अलीगढ़ के रूट पर चलाया जा रहा है।