फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सवारियां नहीं मिलने पर अयोध्या की बस सेवा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। जिले के रोडवेज डिपो से अयोध्या के लिए शुरू की गई बस सेवा को बंद कर दिया गया है। 17 अक्तूबर को शुरू की गई इस सेवा को अब यात्रियों की कम संख्या के चलते बंद किया गया है। वहीं, दूसरी ओर रात के समय चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 10 बजे एसी बस का संचालन मंगलवार से शुरू कर दिया है। ड्यूटी इंचार्ज नरेंद्र राणा ने बताया कि यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से इस बस को 12 दिनों के बाद मंगलवार से बंद कर दिया गया है। वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए बल्लभगढ़ बस डिपो से रात को 10 बजे एसी बस का संचालन चंडीगढ़ के लिए शुरू कर दिया है। इस बस का किराया करीब 450 रुपये तय किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें