फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भतोला में अवैध व्यावसायिक निर्माण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र के गांव भतोला की राजस्व सीमा में सोमवार को जिला नगर योजनाकार ने अवैध निर्माण पर पीला पंजा चलाया। करीब चार एकड़ में विकसित एक अनधिकृत व्यावसायिक कॉलोनी में बने दो बैंक्वेट हॉल और तीन रेस्तरां, फूड जंक्शन, स्पोर्ट्स अकादमी को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। अवैध निर्माणों को खाली करने के लिए नोटिस जारी किए हैं। अधिकारियों के अनुसार इन क्षेत्रों में कृषि भूमि पर बिना सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज), बिना लाइसेंस और बिना रेरा मंजूरी के अवैध व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। निर्धारित प्रक्रिया के बाद सोमवार को तोड़फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई। कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी करते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें