फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नशा तस्कर की चार दुकानों और पांच मकानों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। योगी सरकार की तर्ज पर पुलिस और जिला प्रशासन ने नशे तस्करी के खिलाफ बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को पुलिस ने नशा तस्कर अमरनाथ के अवैध रूप से बनाई गईं पांच मकानों/झुग्गी सहित चार दुकानों को ध्वस्त कर दिया। मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने विरोध कर रहे लोगाें को खदेड़ दिया।
नशा तस्कर आरोपी अमरनाथ मूल रूप से मथुरा के श्रीनगर गांव का निवासी है। वह सूरजकुंड क्षेत्र में करीब 10 सालों से अवैध नशा तस्करी करता था। उसके खिलाफ नशा तस्करी के आठ केस दर्ज हैं। जिसमें चार केस अवैध शराब तस्करी व चार गांजा तस्करी के शामिल हैं। वहीं, आरोपी पिछले छह माह से नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद है। उसकी पत्नी के खिलाफ भी नशा तस्करी के दो केस दर्ज हैं। नशा तस्करी से अर्जित की गई अवैध संपत्ति से आरोपी ने अनखीर गावं के पास पक्की ईंटों से नौ अवैध संपत्ति बना रखी थी। जिसमें चार दुकानें और पांच रिहायशी मकान शामिल हैं। जिसमें वह नशा तस्करी का काम करता था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और जिला प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर जैसे ही अवैध मकानों को तोड़ने पहुंची आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। करीब एक घंटे चली कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपी के अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाई गई 10 अन्य झुग्गियों को भी तोड़ दिया गया। तोड़फोड़ के दौरान डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादियान के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। इसके साथ ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट ओम प्रकाश कर्दम और एसडीओ सुमेर सिंह मौके पर मौजूद रहे। जिनकी देखरेख में तोड़फोड़ की सारी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न की गई।
विज्ञापन

अपराधियों की संपत्ति पर पहले भी हो चुकी है तोड़फोड़ की कार्रवाई
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी हैं। जिसमें आरोपी बिजेंद्र उर्फ लाला, कन्हैया उर्फ कमल, सलमान व सत्यदेव और महिला आरोपी आसमा उर्फ अफसाना, शबाना, माया, पूजा, मीना, मम्मो, साइना और जाहिदा द्वारा अवैध नशा तस्करी करके बनाई गईं 19 दुकानें, नौ मकान, किराए के लिए बनाए गए 15 कमरे, तीन गोदाम, एक कार्यालय और एक झुग्गी ध्वस्त करके करीब ढाई एकड़ जमीन कब्जा मुक्त कराई गई थी। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें