फरीदाबाद। सेक्टर-15 में बुधवार को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से विशेष कैंप लगाया गया। कैंप में लोगों को बीएसएनएल की 1 रुपये और 49 रुपये वाली योजनाओं की जानकारी दी गई। कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को योजनाओं के लाभ, कनेक्शन प्रक्रिया और उपलब्ध सेवाओं के बारे में बताया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कैंप में पहुंचकर बीएसएनएल की योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि कैंप का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को बीएसएनएल की सेवाओं और किफायती योजनाओं से जोड़ना है। संवाद