फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले ने जीजा को चाकू घोपा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
साले ने जीजा को चाकू घोपा, घायल
विज्ञापन

फरीदाबाद। धौज थाना क्षेत्र में महिला की अपने पति से बहस इस कदर बढ़ गई कि उसने फोन करके मायके वालों को बुला लिया। गुस्साए साले ने जीजा को चाकू घोप दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। धौज निवासी आरिफ ने पुलिस को बताया कि रविवार को उसके भाई आमीन और भाभी रिहाना के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। रिहाना ने फोन करके अपने मायके वालों को बुला लिया। मायके से आमीन के साले इस्माइल, शकील व ससुर बसरुद्दीन सहित अन्य लोग आ गए। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने आमीन को थप्पड़ घूसों से बुरी तरह पीटा। इसके बाद इस्माइल ने चाकू आमीन के सीने में घोप दी। उसे घायल अवस्था में छोड़कर रिहाना अपने मायके वालों के साथ चली गई। आरोप है कि रिहाना अपने साथ रुपये व जेवरात भी ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें