फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर में घुसकर नकदी और जेवरात चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। भूपानी थाना क्षेत्र के सैद गांव में रविवार देर रात एक घर में चोरी की वारदात सामने आई है। तीन चोर घर में घुसकर अलमारी में रखी नकदी और जेवरात चोरी कर फरार हो गए। भागते समय एक ग्रामीण ने उन पर शक होने पर पूछताछ की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। पीड़ित मंगल सिंह ने बताया कि रविवार रात परिवार के सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान तीन चोर घर में घुस आए और कमरे में रखी अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखे आभूषण और नकदी चोरी कर ली। वारदात के बाद आरोपी घर से निकलकर भाग गए। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से नकदी व जेवरात गायब मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। भूपानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें