फरीदाबाद। बाबा सूरदास क्रिकेट ग्राउंड पर ब्राइट इंस्टीट्यूट क्रिकेट अकादमी ने डीसी क्रिकेट हुडा अकादमी को 182 रन से हराया। टॉस जीतकर ब्राइट इंस्टीट्यूट ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।टीम ने 40 ओवर में छह विकेट खोकर 293 रन बनाए। सत्यम मंडल ने 80 रन की शानदार पारी खेली। कुशल ने 55 और आयुष ने 52 रन का योगदान दिया। डीसी हुडा की ओर से कप्तान दिव्यम ने दो विकेट लिए। जवाब में डीसी हुडा की टीम 27.5 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। प्रतीक भारद्वाज ने सर्वाधिक नाबाद 24 रन बनाए। ब्राइट इंस्टीट्यूट के कप्तान अंकित कुमार, दीपेश, वरुण कुमार और लवप्रीत सिंह ने दो-दो विकेट लिए। दीपेश ने चार ओवर में सिर्फ तीन रन दिए। सत्यम मंडल को उनकी 80 रन की पारी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। संवाद