फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रिश्वत कांडसहायक संपदा अधिकारी जेल गया, संपदा अधिकारी रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार को एचएसआईआईडीसी के संपदा अधिकारी विकास चौधरी व सहायक संपदा अधिकारी मनोज बंसल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को एसीबी ने दोनों को अदालत में पेश किया जहां से सहायक संपदा अधिकारी मनोज बंसल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया जबकि संपदा अधिकारी विकास चौधरी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसीबी की टीम विकास चौधरी को उसके सेक्टर-17 स्थित निवास पर लेकर गई थी। यहां से टीम को एक डायरी व कुछ दस्तावेज मिले हैं। डायरी में संदिग्ध जानकारी लिखी हुई है। टीम को पता लगा है अधिकारी ने रिश्वत के पैसों से करोड़ों की संपत्ति बना रखी है। पूछताछ में सामने आया आरोपी उद्योग जगत के लोगों के भी रिश्वत लेता रहता था। इसके लिए उसके एजेंट काम करते थे। आरोपी पहले भी रिश्वत मामलों में फंस चुका है इसके बावजूद हर बार फरीदाबाद में ही पोस्टिंग करवा कर रखता था। सूत्रों के मुताबिक आरोपी बिना रिश्वत के किसी काम को करता ही नहीं था। ब्यूरो की टीम आरोपी की संपत्ति का पता लगाने में जुटी हुई है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी से रिश्वत में लिए गए 75 हजार रुपये भी बरामद किए जाएंगे। कनवर्टेट प्राइवेट इंजीनियर फरीदाबाद फर्म के वकील और कानूनी प्रतिनिधि पीएल शर्मा ने एसीबी को शिकायत दी थी कि मनोज बंसल ने प्रोजेक्ट कंप्लीशन सर्टिफिकेट देने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी। इसमें से 75 हजार रुपये वे पहले दे चुके थे। उनके ऊपर और रुपयों के लिए दबाव बनाया जा रहा था। बुधवार को एसीबी ने जाल बिछाकर सहायक संपदा अधिकारी मनोज बंसल को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी ने बताया वह संपदा अधिकारी विकास चौधरी के कहने पर रिश्वत ले रहा था। इसके बाद विकास चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें