फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बॉक्सर पुष्पेंद्र राठी का क्रिकेट पिच पर भी जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर पुष्पेंद्र राठी का बॉक्सिंग एरिना के साथ ही क्रिकेट की पिच पर भी जलवा बरकरार है। मंगलवार को सेक्टर-11 स्थित टर्फ पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में राठी ने रॉयल्स की टीम की ओर से खेलते हुए महज 20 गेंदों पर 59 रन जड़ दिए। उन्होंने इस पारी में 4 चौके और 7 छक्के जड़े। राठी की बल्लेबाजी की मदद से रॉयल्स की टीम ने द चैंप टीम को 46 रनों से हरा दिया। 10 ओवरों के मुकाबले में रॉयल्स की टीम ने 96 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी के लिए आई द चैंप की टीम 7.2 ओवर में महज 50 रनों पर ऑल आउट हो गई। पुष्पेंद्र राठी हाल ही में बैंकॉक में आयोजित हुई ग्लोबल बॉक्सिंग सीरीज में विजेता बनकर लौटे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें