फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में बांटी गई कानून की किताबें-

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित कोर्ट परिसर में सोमवार को युवा अधिवक्ताओं को कानून की किताबें बांटी र्गइं। इस दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान और न्याय सुधार संघर्ष समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता एल एन पाराशर आदि उपस्थित रहे। अधिवक्ता एलएन परासर ने बताया कि अदालत में 100 से अधिक युवा अधिवक्ताओं को किताबें वितरित की गईं। सभी को अपराध कानून संहिता, द्विभाषी संस्करण, राज्य संशोधन संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता 1973, भारतीय दंड संहिता 1807, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 , बेयर एक्ट आदि का नया संस्करण दिया गया। इस दौरान युवा अधिवक्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। इस मौके पर अधिवक्ता संजीव तंवर, लोकेश पाराशर, सचिन पाराशर, हितेश पाराशर, दीपक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें