अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार को बम निरोधक दस्ता और थाना कोतवाली पुलिस टीम ने एनआईटी बस अड्डा और एक नंबर मार्केट में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान दुकान और खरीदारों के सामानों की गहनता से जांच की गई।
पुलिस प्रशासन की तरफ से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा को दुरुस्त करने के लिए बम निरोधक दस्ते 24 घंटे पुलिस लाइन में तैनात रहते है। बम या विस्फोटक पदार्थ आदि के संबंध में अगर कोई सूचना मिलती है तो बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचेगा। इसके अतिरिक्त बम निरोधक दस्ता प्रतिदिन जांच अभियान चला रहा है। जिसके तहत शहर में संवेदनशील व महत्वपूर्ण स्थानों की बारीकी से जांच की जा रही है। जिससे किसी भी प्रकार की घटना से निपटा जा सके।
डीसीपी मुख्यालय हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है। शहर में सुरक्षा को मध्य नजर सभी थाना प्रबंधक द्वारा इलाकों के जागरूक लोगों और आरडब्ल्यूए प्रधानों को आगाह किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील कि किरायेदारों, ड्राइवर, सहायक, इत्यादी व्यक्ति जो उनके एरिया में रहते हैं उनका पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं। बाहरी, अजनबी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की पुलिस को दें।