बल्लभगढ़। गांव फतेहपुर बिल्लौच के पास से गुजर रही आगरा नहर के किनारे रविवार शाम अज्ञात युवक का शव मिला। घटना की सूचना किसी राहगीर ने डायल-112 पर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट का भी मिलान किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। संवाद