फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: बंद कार में मिली दो भाईयों की लाश, 10 घंटे से खड़ी थी सड़क पर; बड़ा भाई था सेना से रिटायर्ड

Sat, 07 Mar 2026 11:33 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में खड़ी कार में दो सगे भाइयों के शव मिले, जो बिहार के छपरा के मूल निवासी थे। कार सड़क पर 10 घंटे से ज्यादा खड़ी थी। स्थानीय लोगों के शक पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
बंद कार में मिले दो शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में देर रात कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिले। नवीन नगर चौकी इलाके के अगवानपुर गांव जाने वाली सड़क पर कार खड़ी थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को खोला। कार के अंदर दोनों व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़े मिले।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सिविल अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतकों की पहचान कुंदन कुमार (44) और रंजन कुमार (38) के रूप में हुई। 

दोनों मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बड़ा भाई कुंदन कुमार सेना से रिटायर्ड बताया जा रहा है। छोटा भाई रंजन कुमार एक पैर से दिव्यांग था। दोनों फरीदाबाद के रोशन नगर इलाके में साथ रह रहे थे। पुलिस की शुरुआती जांच में दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से सड़क किनारे खड़ी थी। करीब 10 घंटे से ज्यादा समय तक कार खड़ी रहने पर लोगों को शक हुआ। स्थानीय लोगों ने शक होने पर पुलिस को दी सूचना।

पुलिस ने कार से मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें