फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में लायंस क्लब फरीदाबाद सूर्या, फरीदाबाद एवरसाइन और सूर्या ट्रस्ट के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एनआईटी-3 में आयोजित इस शिविर में 171 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री सादगी में विश्वास रखते हैं। यही कारण है कि वह सभी उत्सवों को सेवा भाव से सामाजिक सरोकार और लोगों से किसी भी माध्यम से जुड़ कर मनाते हैं। शिविर में रक्तदान शिविर प्रोजेक्ट के अध्यक्ष लायन आरपी हंस और आारके चिलाना मौजूद रहे। रक्तदान शिविर के साथ ही केंद्रीय मंत्री ने 15 पौधे भी लगाए। इस अवसर पर सतीश परनामी, तरुण खरबंदा, आरके गोयल, रवि मनचंदा, रेडक्रॉस के सचिव विकास आदि मौजूद रहे। ब्यूरो