फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा कोठारी बंधुओं की स्मृति में देशभर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुन्हाना में संगठन की ओर से 18वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुन्हाना थाना प्रभारी राजेश कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री पंडित खिलोनी राम ने बताया कि कोठारी बंधुओं के बलिदान को याद करते हुए हर वर्ष देशभर में इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में सेवा भाव को बढ़ावा देना और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना है। कार्यक्रम में विशेष रूप से वाइस चेयरमैन संजीव गर्ग, मनोनीत पार्षद कैलाश सोनी, पंडित जयभगवान आढ़ती, बजरंग दल जिला संयोजक डब्बू पंडित, डॉ. ब्रजमोहन, मन्नू सोनी, कार्यक्रम संयोजक योगेंद्र सैनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें