फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खंड स्तरीय योग प्रतियोगिता 25 से 31 अगस्त तक

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी और गैर सरकारी स्कूल के करीब 200 प्रतिभागी लेंगे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से 25 से 31 अगस्त तक खंड और जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें सरकारी और गैर सरकारी स्कूल के करीब 200 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रतिभागिता के दौरान विभिन्न आयुवर्ग के अनुसार योगासन तैयार किए गए हैं।
शिक्षा विभाग की ओर से फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी योग कोच इंदरा सक्सेना ने दी। प्रतिभागियों के दौरान आयुवर्ग के अनुसार योग कराएं जाएंगे। मालूम हो कि प्रतियोगिता आयोजन सेक्टर 88 एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की जाएगी। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। शिक्षा विभाग खेल अधिकारी हरवीर अधाना ने बताया कि खंड और जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार से किया जाएगा। इसमें विभिन्न आयुवर्ग के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल फंड जमा कराना होगा अनिवार्य
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले स्कूली छात्रों को प्रत्येक छात्र के नाम के आधार पर शिक्षा विभाग में खेल फंड जमा होना अनिवार्य है। अगर कोई स्कूल छात्र के नाम से स्कूल फंड जमा नहीं कराता है तो उसे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की स्वीकृति नहीं मिलेगी। खेल फंड के अलावा खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र सहित कई अन्य दस्तावेज भी लेकर आना पड़ेंगे। ऐसा नहीं करने वाले खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें