फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जलाभिषेक यात्रा से पहले बिट्टू बजरंगी हाउस अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद। ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में शामिल होने के लिए नूंह जाने की तैयारी कर रहे नूंह हिंसा के आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने सोमवार तड़के उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया। रविवार रात करीब 11 बजे से ही पुलिस बल उनके आवास के बाहर तैनात रहा और उन्हें नूंह जाने की अनुमति नहीं दी गई। प्रशासन ने यात्रा के मद्देनजर एहतियातन यह कदम उठाया। हाउस अरेस्ट किए जाने पर बिट्टू बजरंगी ने कहा कि देश में हर नागरिक को कहीं भी जाकर पूजा-अर्चना करने का संवैधानिक अधिकार है। बजरंगी ने कहा कि प्रशासन केवल उन्हें ही निशाना बना रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। गौरतलब है कि 31 जुलाई 2023 को नूंह में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान भड़की हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से यात्रा के दौरान हर वर्ष सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें