फरीदाबाद। एनएचपीसी क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी देखने को मिली। यहां एक बाइक बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ती देखी गई। वाहन पर नंबर प्लेट का न होना स्पष्ट रूप से नियमों के उल्लंघन को दर्शाता है। इसके अलावा बाइक पर तीन लोग सवार थे, जो तय यातायात मानकों के खिलाफ है। ट्रैफिक नियमों के अनुसार दोपहिया वाहन पर केवल दो व्यक्तियों की सवारी की अनुमति होती है और प्रत्येक वाहन पर वैध नंबर प्लेट होना अनिवार्य है। इसके बावजूद इस तरह की लापरवाही सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। संवाद