फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता से मारपीट कर पर्स और नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता से मारपीट कर पर्स और नकदी लूटी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर हो रहे विवाद में बीचबचाव करने पर आरोपियों ने एक अधिवक्ता की पिटाई कर दी। इसके बाद उसके जेब से करीब ढाई हजार रुपये व मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सूरजकुंड पुलिस से की है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। अनंगपुर गांव के रहने वाले कैलाश पुत्र वेदपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अधिवक्ता हैं। वह साकेत कोर्ट में अभ्यास करते हैं। सोमवार को वह सूरजकुंड स्थित पेट्रोल पंप पर अपनी मोटर साइकिल में पेट्रोल डलवाने गए थे। जहां मोटर साइकिल सवार कुछ युवक पेट्रोल डलवाने के बाद पैसों को लेकर पंप कर्मचारियों के साथ नोंकझोंक कर रहे थे। बीचबचाव कर मामले को सुलझाने के प्रयास करने पर आरोपी मोटर साइकिल सवार युवकों ने अधिवक्ता को ही अपना शिकार बना लिया। युवकों ने अधिवक्ता से के साथ मारपीट कर उन्हें घायल दिया व पर्स समेत करीब ढाई हजार रुपये व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उन पर ईंट-पत्थरों से भी हमला कर चोट पहुंचाई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सूरजकुंड पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर पेट्रोल पंप की फुटेज ले ली है। फुटेज में आरोपियों की पहचान कर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें