फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीहत पड़ी भारी: कार सवार ने बाइक को मारी टक्कर, फिर रॉड से कर दी पिटाई; अब आरोपी की तलाश में पुलिस

Sat, 01 Jul 2023 08:51 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

पल्ला इलाके में गाड़ी चलाने की नसीहत देने पर बाइक सवार युवकों को जमकर पीटा। इन युवकों ने सही तरह से गाड़ी चलाने की नसीहत दी थी। जिसके बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
फरीदाबाद पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पल्ला इलाके में गाड़ी चलाने की नसीहत देने पर बाइक सवार युवकों को जमकर पीटा। इन युवकों ने सही तरह से गाड़ी चलाने की नसीहत दी थी। जिसके बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


पल्ला इलाके के विनय नगर में लापरवाही से गाड़ी चला रहे युवकों को नसीहत देना बाइक सवारों को भारी पड़ गया। कार सवार युवकों ने बाइक सवार युवकों की पिटाई कर दी। आरोपियों ने सरिये से वार किया, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विनय नगर निवासी मुकेश सिन्हा ने बताया कि एक निजी कंपनी में काम करते हैं। 22 जून की शाम वह ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। विनय नगर स्थित शराब ठेके पास एक तेज रफ्तार एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। कार चालक की लापरवाही देखकर उन्होंने सही से गाड़ी चलाने को कहा। 
विज्ञापन


इस बात से कार में सवार तीन युवक नाराज हो गए और उसकी पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आए दोस्त संदीप कुमार पर भी आरोपियों ने सरिये से हमला कर दिया। लोगों ने दोनों को बीके अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें