संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दो बाइक सवारों ने को बाटा मेट्रो स्टेशन के निकट जा रहे एक युवक से उसका पर्स और मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। थाना सेंट्रल के अनुसार सेक्टर-15 ए में रहने वाले मोहन सिंह ने दी शिकायत में बताया कि वह मूलरूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला है। वह यहां पर नौकरी कर रहा है। 13 दिसंबर की रात आधी रात वह पैदल अपने घर सेक्टर-15 ए की ओर जा रहा था। जब वह बाटा मेट्रो स्टेशन के निकट पहुंचा, तो बाइक पर आए दो युवकों ने उसे रोक लिया और उसका पर्स व मोबाइल फोन छीन लिया। झपटमारी के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों झपटमारों तलाश शुरू कर दी है। मोहन सिंह के पर्स में जरूरी कागजातों के अलावा एटीएम कार्ड भी रखा हुआ था।