फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। धौज इलाके में 15 मई को तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने उसके भाई की शिकायत पर मामले में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव धौज निवासी मोहम्मद फैसल ने शिकायत में बताया कि उसका भाई मोहम्मद दानिश 15 मई को दोपहर करीब दो बजे बाइक से सोहना जा रहा था। आरोप है कि आलमपुर के पास तेज रफ्तार थार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दानिश को गंभीर चोटें आईं। पुलिस के अनुसार हादसे के दिन अलफलाह अस्पताल से घायल युवक के भर्ती होने की सूचना मिली थी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। पुलिस ने बताया कि 17 मई को सफदरजंग अस्पताल में घायल युवक के बयान लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने तबीयत ठीक नहीं होने की बात कही थी। बाद में उसके भाई मोहम्मद फैसल की शिकायत पर कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें