फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रॉले की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पाली-भाकरी रोड स्थित सैनिक कॉलोनी पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रॉले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कल्याणपुरी निवासी आकाश (24) के रूप में हुई है। डबुआ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक के दोस्त सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आकाश बाटा चौक के पास स्थित एक मॉल में काम करता था। रविवार को जल्दी ड्यूटी कर वह घर आ गया और बाइक लेकर पाली निवासी दोस्त से मिलने चला गया। वापस लौटते समय सैनिक कॉलोनी पुलिस चौकी के पास गलत दिशा से आ रहे एक ट्रॉले ने उसे टक्कर मार दी। घटना में वह बाइक सहित दूर जाकर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें