फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क किनारे खड़े ट्राले में जा घुसी बाइक, सवार की मौत

Mon, 19 Jun 2023 07:29 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-58 से बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था मृतक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-58 इलाके में मथुरा रोड पर सड़क किनारे खड़े ट्राला से टकरा कर एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव अल्लिका निवासी त्रिलोकचंद (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतक के चाचा संजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। 17 जून रात करीब नौ बजे वह बाइक से घर जा रहे थे। उनका भतीजा त्रिलोकचंद (28) बाइक से उनके आगे-आगे चल रहा था। जाजरू मोड़ पर सड़क किनारे एक ट्राला बिना पार्किंग लाइट जलाए खड़ा कर रखा था। सामने से आ रहे वाहनों के लाइट के कारण त्रिलोकचंद को ट्राला दिखाई नहीं दिया। इससे बाइक ट्राला से जा टकराई। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें