फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वाईएमसीए के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। वाईएमसीए स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान इंद्रा नगर निवासी मुकेश, गोला और मोहन के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को उपचार के लिए बीके नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। परिवार की महिला सदस्य ने बताया कि घायलों में उसके दो भाई और एक बेटा शामिल हैं। तीनों मिलकर टेंट हाउस का काम करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें