संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-15ए स्थित होटल सनसिटी के पास ड्यूटी से घर लौट रहे एक युवक से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल फोन झपटकर भाग गए। पीड़ित सुमित कुमार ने बताया कि 21 जून की रात करीब 9:30 बजे वह घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से भाग निकले। पीड़ित आरोपियों की बाइक का नंबर नहीं देख सका। घटना के बाद किसी काम से बाहर होने के कारण वह तत्काल शिकायत नहीं दे सके। 23 जून को सेक्टर-15ए पुलिस चौकी में शिकायत देने पर सेंट्रल थाना पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।