फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भ्रामरी प्राणायाम से तनाव होगा कम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जीवन नगर, गौंछी स्थित सैन पब्लिक स्कूल में योगाचार्य देवराज आर्य की ओर से निशुल्क एक दिवसीय योग चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को विभिन्न योगासन व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योगाचार्य ने भ्रामरी प्राणायाम की विधि और लाभ बताते हुए कहा कि इसके नियमित अभ्यास से मानसिक तनाव और बेचैनी कम करने में मदद मिलती है। साथ ही एकाग्रता, स्मरण शक्ति और मानसिक संतुलन बेहतर होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई और परीक्षा के तनाव से निपटने के लिए इसका अभ्यास करने की सलाह दी। साथ ही अभ्यास के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें