संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एकेपी क्रिकेट मैदान पर बुधवार को खेले गए मुकाबले में भांकरी क्रिकेट क्लब ने यूके एसओएल को आठ विकेट से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई यूके 13.5 ओवर में 118 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से मनोज खटाना ने 48 रन बनाए। भांकरी के लिए आकाश ने तीन विकेट चटकाए जबकि रमेश कुमार को दो विकेट मिले। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई भांकरी ने 12.2 ओवर में दो विकेट पर 121 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से कुल्ली फागना ने 41 और हितेश ठाकुर ने 39 रन बनाए जबकि गौरव फागना ने 30 रनों का योगदान दिया। आकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।