फोटो - शिविर में बताए योग के फायदे
बल्लभगढ़। आयुष विभाग व योग आयोग की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गांव अटाली स्थित शहीद संदीप सिंह खेल परिसर में निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आचार्य अजय कौशिक व योगाचार्य इंदरजीत ने ग्रामीणों को योग कराया। अजय कौशिक ने कहा कि योग से दिमाग को शांत रखने में मदद मिलती है। साथ ही योग शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। संवाद