फरीदाबाद। पाली स्थित रविंद्र फागना क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में डब्ल्यूसीएल क्रिकेट अकादमी ने वैनी स्पोर्ट्स क्लब को छह विकेट से हरा दिया। वैनी स्पोर्ट्स क्लब की टीम 28.2 ओवरों में महज 99 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डब्ल्यूसीएल क्रिकेट अकादमी ने 14.1 ओवरों में चार विकेट पर 100 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। बौधायन सरकार को मैन ऑफ द मैच और अभिनव पांडे को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। संवाद