फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीबीए के छात्र व चाचा को लाठी -डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन गाड़ियों में आए कॉलेज के अन्य छात्रों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। अंबेडकर चौक स्थित निजी कॉलेज के छात्र व उसके चाचा पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया है। हमले में चाचा भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए पलवल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि चाचा भतीजे को धोखे से कॉलेज के पास बुलाया गया था। थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




माता वाला मोहल्ला पलवल निवासी भारत ने बताया कि वह अंबेडकर चौक स्थित अग्रवाल कॉलेज में बीबीए दूसरे वर्ष का छात्र है। 9 सितंबर को वह दोपहर में कॉलेज की कैंटीन में खाना खाने के लिए गए थे। आरोप है कि तभी कैंटीन में मौजूद आशीष नेहरा व उसके दोस्त बोलने लगे की अपनी बॉडी दिखाता है। जिस पर छात्र ने कहा कि उसका शरीर ही ऐसा है। जिसके बाद आरोपी आशीष नेहरा व उसके दोस्त ने गाली गलौज करते हुए उसको जान से मारने की धमकी दी। 10 सितंबर को वह अपने चाचा देव के साथ कॉलेज के गेट पर खड़ा था। तभी थार, ब्रेजा, स्कॉर्पियो गाड़ी कॉलेज के गेट पर आकर रुकीं और उसमें से 10 से 12 लड़के उतरे। जिसमें से आशीष नेहरा के हाथ में लोहे का हथोड़ा, सागर धनखड़ के हाथ मे डंडा व पवन के हाथ में लोहे की रॉड थी। सभी आरोपियों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। चाचा व भतीजे ने भाग कर अपनी जान बचाने की कोशिश की लेकिन कुछ दूरी पर वीटा डेयरी के पास दोबारा से घेर लिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान उनके फोन भी टूट गए। छात्र ने जब शोर मचाया तो स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई तो आरोपी मौका देखकर फरार हो गए। दोनों ने डर के कारण अपना उपचार पलवल स्थित सरकारी अस्पताल में करवाया। छात्र भारत के पिता सुधीर का आरोप है कि दोनों को धोखे से कॉलेज के गेट पर बुलाया गया और उसके बाद घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें