फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक चोर: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम चोरी, बैटरी-यूपीएससी गायब; कैमरे बंद

Thu, 27 Feb 2025 04:56 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

बल्लभगढ़ में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरी और यूपीएस को चोरी हो गई। जिसकी वजह से कैमरों ने काम करना बंद कर दिया है। लाइजनिंग मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर लगे एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम में लगी बैटरी और यूपीएस को अज्ञात चोर चुरा ले गए। जिसकी वजह से सेक्टर 2 के पास लगे सीसीटीवी कैमरे व सेंसर बंद हो गए। थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अशोक नगर एटा उत्तर प्रदेश निवासी निखिल कुमार ने बताया कि वह दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे पर जाट चौक जाजरू से मीठापुर दिल्ली तक लाइजनिंग मैनेजर तैनात किया हुआ है। 

सेक्टर 2 के सामने एक्सप्रेस वे पर हाईवे पर एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाए हुए है। 25 फरवरी को उनको पता चला की सेक्टर 2 के सामने हाईवे पर लगे कैमरे काम नहीं कर रहे है। 
विज्ञापन


जिनको देखने के लिए वह गए तो उन्होंने देखा कि एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम मशीन के बॉक्स का बाहर का ताला व अंदर के तीन ताले टूटे हुए थे। बॉक्स के अंदर रखी 6 बैटरी व यूपीएससी को कोई चोरी करके ले गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें