फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्सी क्रिकेट क्लब फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्सी क्रिकेट क्लब फाइनल में
विज्ञापन

फरीदाबाद। पहले रविंदर फागना टी-20 क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल मैच में बस्सी क्रिकेट क्लब ने गुरुग्राम की स्पोर्ट्स क्यूब क्रिकेट अकादमी को छह रन से हरा दिया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रियांश आर्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह मुकाबला रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी स्थित मैदान पर खेला गया। बीसीसीआई कोच धर्मेंद्र फागना ने बताया कि स्पोर्ट्स क्यूब क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बस्सी क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 145 रन बनाए। बल्लेबाज सुल्तान अंसारी ने 45 रन, संदीप सैनी ने 31 रन और प्रियांश आर्य ने 18 रन की पारी खेली। स्पोर्ट्स क्यूब क्रिकेट अकादमी टीम के गेंदबाज उदय कुंडू, प्रदीप, विकास और वैभव यादव ने दो-दो विकेट लिए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स क्यूब क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी। बल्लेबाज कुलदीप देवतवाल ने 63 रन, रवि मेहरा ने 19 रन ओर राज बिस्वा ने 17 रन बनाए। बस्सी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रियांश आर्य और गौरव तोमर ने दो-दो विकेट, विशाल चौधरी, तेजस ब्रोकर ओर फैजान आलम ने एक-एक विकेट लिया। प्रियांश को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें