फरीदाबाद। आगामी 15 से 17 नवंबर तक भिवानी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए शहर की टीम का चयन सोमवार को किया जाएगा। जिले के सेक्टर-77 स्थित नव आरंभ स्पोर्ट्स अकादमी में फरीदाबाद के बालक और बालिका दोनों वर्गों के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद प्रतियोगिता के लिए दोनों वर्गों के 15-15 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। संवाद